1. पंजीकरण के समय दिया गया मोबाइल नंबर आपका लॉग इन आईडी है। लॉगिन करने के लिए www.globetech.org.in पर जाकर रजिस्टर्ड एम्प्लोयी पर लॉगिन कर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी प्राप्त करें। ओटीपी प्राप्त होने के उपरान्त अपनी ओटीपी को दर्ज कर लॉगिन करें।
  2. लॉगिन करते समय किसी प्रकार की असुविधा होने पर अथवा किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए 8448444631 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 6.00 बजे तक कॉल कर सकते हैं।
  3. अपना लॉगिन आईडी और अपना ओटीपी किसी से साझा न करें। वे आपके विवरण का दुरुपयोग कर सकते हैं।
  4. यह आवेदन पत्र है इसे नियुक्ति पत्र न समझें, आपके द्वारा आवेदन के समय दी रजिस्ट्रेशन की फीस रिफंडेबल* है एवं केवल एक वर्ष के लिए ही मान्य है।
  5. आप के आवेदन पत्र पर कार्यवाही पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा।
  6. यह आवश्यक नहीं है कि आपने जिस कार्यस्थल एवं पद पर अपना आवेदन दिया है या आपके द्वारा दिए गए वैकल्पिक कार्यस्थल एवं पद पर आपकी नियुक्ति कर दी जाये। रिक्त स्थान होने पर ही आपकी नियुक्ति की जायेगी।
  7. आपके आवेदन पत्र को स्वीकार करने के पश्चात उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन एवं ग्लोबटेक क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्धारित पद हेतु मांगे गए आवश्यक दस्तावेज एवं नियम व शर्तों को निर्धारित समय में पूर्ण करना अनिवार्य होगा। पूर्ण न करने की दशा में आपका पंजीयन निरस्त कर दिया जायेगा।
  8. आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर आपका आवेदन निरस्त करने का अधिकार ग्लोबटेक क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड के पास सुरक्षित है।
  9. आवेदन करते समय जो हस्ताक्षर आवेदनकर्ता द्वारा अपलोड किया गया हैं वह हस्ताक्षर आवेदनकर्ता के स्वयं का अधिकृत हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से होना चाहिए। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने एवं गलत हस्ताक्षर अपलोड होने की दशा में 8448444631 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 6.00 पर जानकारी अवस्य दें अन्यथा की दशा में आपका आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।
  10. आवेदनकर्ता के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई भी गंभीर आपराधिक मुकदमा गृह जनपद एवं भारत के किसी भी जनपद में दर्ज नहीं है अथवा किसी भी न्यायालय में विचाराधीन नहीं है।
  11. आवेदनकर्ता अपने आवेदन पत्र के दोनों प्रिष्टों एवं रजिस्ट्रेशन फीस की रशीद को स्पीड पोस्ट के माध्यम से ऊपर दिए गए कार्यालय के पते पर मूल रूप में तत्काल भेज दें।